नैनीताल/हल्द्वानी, । प्रख्यात विचारक, समाज सुधारक एवं ‘पर्वतीय अंबेडकर’ के रूप में विख्यात स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी की पुण्यतिथि को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के रूप में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ टम्टा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्वर्गीय टम्टा जी ने पहाड़ में सामाजिक चेतना जागृत करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना है। इसे जमीनी स्तर पर लागू करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज़ बुलंद करती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि टम्टा जी ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना। उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और न्याय नहीं पहुंचेगा, तब तक वास्तविक समानता संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे टम्टा जी के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समान अवसर की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि ‘सामाजिक न्याय दिवस’ मनाने का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लेना है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में कांग्रेस संगठन इस दिवस को व्यापक रूप से मना रहा है, ताकि समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जा सके।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने टम्टा जी के सामाजिक न्याय, शिक्षा के प्रसार, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को वर्तमान समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया। वक्ताओं ने कहा कि आज के सामाजिक परिवेश में उनके विचार मार्गदर्शक सिद्ध हो सकते हैं।
गोष्ठी के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने सामाजिक न्याय, शिक्षा में समान अवसर और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम में पंडित हरिप्रसाद, सतीश नैनवाल, ललित जोशी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट रज्जी, नरेश अग्रवाल, महेशानंद, यशपाल आर्य, इन्दर पाल आर्य, जगदीश आर्य, एक्स कैप्टन हरीश चंद्रा, गोविन्द बगड़वाल, प्रदीप नेगी, सूरज प्रकाश, विराज आर्य, प्रकाश चन्द्र आर्य, बॉबी आर्य, अभिनय कुमार आर्य, कौशलेंद्र भट्ट, मनोज शर्मा, दया कृष्ण बेलवाल, जगदीश भारती, शंकर कमांडो, प्रकाश पाठक, पंकज आर्य, लाल सिंह पवार, ऋतिक आर्य, रोहित पांडे, मयंक गोस्वामी, मनोज टम्टा, राजेन्द्र बिष्ट, गजेंद्र सिंह सम्मल, शाद अली, मोहम्मद नबी, उदित करायत, रेनू तोमर, मंजू पांडे, सुनीता टम्टा, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, मीना देवी, ममता देवी, पुष्पा नेगी, पुष्पा देवी, हेमा देवी सहित अनेक कांग्रेसजन मुख्य रूप से उपस्थित
