पनचक्की–मुखानी मार्ग पर मौत के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग।

नैनीताल/हल्द्वानी। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे को जोड़ने वाली सड़क पर अंबिका विहार जाने वाली गली के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में वरिष्ठ नागरिक सुरेश पांडेय के असामयिक निधन के बाद जनाक्रोश बढ़ गया है। घटना को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सोमवार को तल्ली बमौरी स्थित वार्ड संख्या 48 में USDDA कार्यालय के बाहर स्थानीय पार्षदों और नागरिकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया।


विधायक सुमित हृदयेश ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त मार्ग पर USDDA द्वारा बनाए गए बड़े-बड़े खुले और असुरक्षित सीवर चैम्बर तथा जर्जर सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण बने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों ने समय-समय पर खुले चैम्बरों और टूटी सड़क को लेकर संबंधित विभागों को अवगत कराया था, लेकिन प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई।

धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हरीश मेहता, एन.बी. गुणवंत, अवध बिहारी शर्मा, देवेन्द्र धर्मसत्तू, पार्षद रवि जोशी, धर्मवीर, हेमंत शर्मा, नवीन पांडेय, जया कर्नाटक, पुष्पा मेहता, मीनाक्षी नयाल, रेणू तोमर, चंद्रमोहन ठाकुर, जीवन कार्की, मोहन बिष्ट, महेशनान्द, गिरीश पांडे, गोविंद बगड़वाल, जगमोहन बगड़वाल, खीमानन्द पांडे, मलय बिष्ट, नीतिन भट्ट, कैलाश शाह, दीपक शाह, देवेन्द्र नेगी, जिज्ञासु भट्ट, लक्ष्मीकांत, लाल सिंह पवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।अंत में विधायक सुमित हृदयेश ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!