नैनीताल/भवाली। हिंदी न्यूज़ आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने सोमवार को प्रसिद्ध कैंची धाम का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ADG ने मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैससीसीटीवी कैमरों की मदद से लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, आपात स्थिति में सूचना प्रसारण के लिए प्रभावी पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम को भी मजबूत करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा फोकस यातायात व्यवस्था पर रहा।ADG ने निर्देश दिए कि। एक सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए
‘नो पार्किंग ज़ोन’ का स्पष्ट निर्धारण हो मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने दी जाए,उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहद अहम होगा।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित पार्किंग स्थलों पर यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिनमें पेयजल, शौचालय,दिशा-सूचक साइनबोर्ड शामिल हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों से मंदिर तक संचालित शटल सेवा को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
इसका उद्देश्य मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करना और यातायात को सुचारू बनाए रखना है।
साथ ही, निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों और बाईपास मार्गों के कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए संबंधित विभागों को सहयोग देने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान डॉ.जगदीश चंद्र (पुलिस अधीक्षक नैनीताल),रविकांत सेमवाल,प्रकाश सिंह मेहरा,
महेश चंद्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का मानना है कि हर वर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस बार पहले से बेहतर और सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
इस निरीक्षण को पर्यटन सीजन की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

