उत्तराखंड में कांग्रेस को मिल रहा जनसमर्थन, 2027 में बनेगी सरकार: नीरज तिवारी

नैनीताल/हल्द्वानी। हिंदी न्यूज़। उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राज्य के कई अनुभवी और प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सियासी माहौल को गर्मा दिया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने इसे प्रदेश की बदलती राजनीतिक दिशा और कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत बताया।

कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में कई ऐसे चेहरे हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत जनाधार रखते हैं। इनमें राजकुमार ठुकराल,नारायण पाल,भीमलाल आर्य,गौरव गोयल,लाखन सिंह नेगी,अनुज गुप्ता
जैसे नाम शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना न केवल संगठनात्मक मजबूती देगा, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ को भी मजबूत करेगा।

प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि राज्य की जनता अब पारंपरिक राजनीति से हटकर विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में जनता की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं, जिससे लोगों का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है, जो आमजन, किसान, युवा और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देती है।

नीरज तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लगातार बढ़ता जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने की रणनीति पर काम कर रही है।
कांग्रेस पार्टी ने राज्य के विकास के लिए कई प्राथमिकताओं को रेखांकित किया है, जिनमें
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना,किसानों की आय और सुरक्षा सुनिश्चित करना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना भ्रष्टाचार पर सख्त नियंत्रण,पहाड़ी क्षेत्रों के संतुलित विकास को बढ़ावा देना नीरज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और एक ठोस विजन के साथ चुनाव लड़ेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव से पहले इस तरह के बड़े नेताओं का पार्टी में शामिल होना आगामी सियासी समीकरणों को बदल सकता है। इससे अन्य दलों में भी हलचल बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!