स्वराज आश्रम में उमड़ा जनसैलाब, ‘विकास की देवी’ डॉ. इंदिरा हृदयेश को जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि

नैनीताल/हल्द्वानी। हिंदी न्यूज़ उत्तराखंड की लोकप्रिय जननेता एवं “विकास की देवी” के रूप में विख्यात स्वर्गीय डॉ. श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी की 85वीं जयंती के अवसर पर हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में भव्य श्रद्धांजलि सभा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं आमजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जहां सभी ने स्व. हृदयेश जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके योगदान और जनसेवा को याद करते हुए वक्ताओं की आंखें नम हो गईं।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी माता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि,मेरी पूज्यनीय माताजी का जीवन गरीबों, मजबूरों और हर वर्ग के लोगों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा एक परिवार के सदस्य की तरह लोगों के दुख-दर्द को समझा और उनके साथ खड़ी रहीं। उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदार राजनीति और जनसेवा का भाव मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा। उन्होंने ही मुझे स्वच्छ राजनीति की राह दिखाई है।”
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार और उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री ओयशपाल आर्य जी ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश उत्तराखंड की राजनीति की एक मजबूत स्तंभ थीं। उन्होंने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा और विकास की राजनीति की मिसाल पेश की। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा का प्रतीक है, जिससे आज भी हम सभी प्रेरणा लेते हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि
“स्व. इंदिरा हृदयेश जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि हम सभी के लिए अभिभावक समान थीं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और हमेशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम समाज और प्रदेश की सेवा कर सकते हैं।”

कार्यक्रम में मौजूद कालाढूंगी क्षेत्र से प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी भी शामिल हुए। उन्होंने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए कहा कि“इंदिरा हृदयेश जी ने अपने पूरे जीवन में जनसेवा को सर्वोपरि रखा। उनका व्यक्तित्व सरल, सुलभ और कर्मठ था। उन्होंने जिस तरह से हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास की राजनीति की, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सभा में मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी स्व. हृदयेश जी के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने आम कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेताओं तक सभी से आत्मीय संबंध बनाए रखे और हमेशा संगठन को मजबूत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरा वातावरण श्रद्धा और भावनाओं से भर गया।

स्मृति कार्यक्रम में राहुल छिमवाल (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस, नैनीताल) एडवोकेट. गोविंद सिंह बिष्ट (अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस, हल्द्वानी) मुख्य रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पूर्व राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, एन बी गुणवंत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, कुंदन नेगी, पुष्कर दानू, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, सचिन नेगी, संजय किरौला, नरेश अग्रवाल, राजेंद्र बिष्ट ‘रज्जी’, हरेंद्र बोरा, गोविंद बिष्ट, ललित जोशी, जया कर्नाटक, पार्षद नीमा भट्ट, शोभा बिष्ट, शाहजहां बेगम, कमला सनवाल, राजो टंडन, राधा आर्य, निर्मला जोशी, रेनू तोमर, राधा चौधरी, भगवती बिष्ट, पार्षद रवि जोशी, मुकुल बलुटिया, मोना शर्मा, शैलेंद्र दानु, नवीन पांडे, दिवेश तिवारी, महेशानंद, इंद्र पाल आर्य, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, बहादुर बिष्ट, विनोद दानी, नेत्र जोशी, संजय रावत, कमल बोरा, रविंद रावत, अमित रावत, मनोज भट्ट, इशरत अली, सालिम सिद्दीकी, सराफत खान, विनोद कोरंगा, गौरव राणा, नितिन बलुटिया, कैलास साह, दीपक साह, डॉ बालम बिष्ट, सुरेंद्र बर्गली, राजेन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र दुर्गापाल, हेमन्त जोशी, नितिन भट्ट, दीप पाठक, जगमोहन चिलवाल, नंदन दुर्गापाल, हिमांशु जोशी, मनीष गोस्वामी, हरभजन भुल्लर, किरन माहरा, अर्जुन बिष्ट, जगमोहन बगड़वाल, कन्नू परगाई, गोविंद बगड़वाल, नीरज मेहरा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश का जीवन और उनका योगदान सदैव अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!