लालकुआं (नैनीताल)। हिंदी न्यूज़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चेकिंग के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध युवक
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान गांधीनगर वार्ड नंबर-2 स्थित पानी की टंकी के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से अवैध हथियार बरामद होने पर पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान मुदित शर्मा (19 वर्ष) पुत्र सोनू शर्मा, निवासी अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर-1, लालकुआं (जनपद नैनीताल) के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर) एक जिंदा कारतूसबरामद किया है।
पुलिस ने अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कोतवाली लालकुआं में FIR कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उपनिरीक्षक शंकर नयाल,कांस्टेबल 443 कमल विष्ट,
कांस्टेबल 219 दिलीप कुमार नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके

