बजट सत्र में जनहित के मुद्दे उठाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
हल्द्वानी | उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मजबूती के साथ सदन में उठाने वाले हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश का रविवार को हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा जनहित के मुद्दों को लगातार सदन में उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश लगातार जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना की खामियों, एलपीजी गैस की किल्लत, खिलाड़ियों की समस्याओं और युवाओं के रोजगार जैसे अहम मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया है, जो उनकी जनप्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जनता जिन समस्याओं से जूझ रही है, उन्हें सदन में उठाना बेहद जरूरी है और विधायक सुमित हृदयेश इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक लगातार आमजन से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की समस्याओं को समाधान की दिशा मिल सके।
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी की जनता ने उन्हें जो विश्वास और स्नेह दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनहित, विकास और आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। विधायक ने कहा कि जनता का यह समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, एन.बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, निर्मला जोशी, बिमला सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, रेनू तोमर, मंजू पांडे, जगमोहन बगड़वाल, गिरीश पांडे, संजू पाना, महेशानंद, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, ज़ाकिर हुसैन, गोविंद बगड़वाल, विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, सतनाम सिंह, पार्षद शकील सलमानी, पार्षद विक्की त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक सुमित हृदयेश को शुभकामनाएं देते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को इसी तरह मजबूती के साथ उठाने की अपेक्षा जताई।

