पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, कच्ची शराब बेचती महिला रंगे हाथ पकड़ी

कालाढूंगी (नैनीताल)। जनपद में अवैध शराब और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डॉ0 मंजूनाथ टी.सी के नेतृत्व में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। कोतवाली कालाढूंगी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मनोज कुमार कत्याल एवं सुमित पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में ग्राम धमोला क्षेत्र से पुलिस टीम ने उत्तरा कुमारी (37 वर्ष) पत्नी नीलू मसीह निवासी ग्राम धमोला, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्ता के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में एफआईआर कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह,
कांस्टेबल मिथुन कुमार,महिला कांस्टेबल साजिया अख्तर,महिला कांस्टेबल उमा नेगी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!