ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार


नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार वारंटी संतोष कुमार पुत्र भुवन चंद्र, निवासी ग्राम गहलना तोक सिलमोड़िया, के खिलाफ वाद संख्या 971/2025 (सरकार बनाम संतोष कुमार) दर्ज था। उक्त मामले में अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 171, 174 एवं 60 आबकारी अधिनियम के तहत आरोप लगे हैं।
बताया जा रहा है कि अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर नैनीताल स्थित मनु महारानी होटल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
उप निरीक्षक विजय कुमार, प्रभारी चौकी मंगोली
कांस्टेबल संजीत राणा, थाना मल्लीताल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!