“टॉपर्स ने 96% तक अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का मान, प्रिंसिपल तांद्रा दास ने दी बधाई”
नैनीताल/ हल्द्वानी। हिंदी न्यूज़। द हैरिटेज स्कूल, लामाचौड़ (हल्द्वानी) के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि से पूरे विद्यालय में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती तांद्रा दास ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने न केवल विद्यार्थियों, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
प्रिंसिपल ने कहा कि “हमारे छात्र लगातार शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हैं और यह परिणाम उनकी लगन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। हमें अपने सभी विद्यार्थियों पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
इस वर्ष के परिणामों में कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। टॉपर्स की सूची में रिया नेगी ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सोनाक्षी चौरसिया ने 94% और सचिन नेगी ने 93% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में आदित्य बोरा और वैष्णवी भट्ट ने 92%, मानस नेगी ने 91%, निकिता मेहरा ने 86%, हेमंत धामी ने 85%, मयूरेश और प्राची कार्की ने 84% अंक हासिल किए।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का संयुक्त परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न मनाया गया और छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
द हेरिटेज स्कूल, लामाचौड़ का यह परिणाम न केवल विद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।


