स्वराज आश्रम में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर लिया संकल्प

हल्द्वानी, हिंदी न्यूज़। स्वराज आश्रम में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक महान विचारधारा हैं। उन्होंने देश को ऐसा सशक्त संविधान दिया, जो सभी वर्गों, समाजों और नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को और मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से बाबा साहेब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करें।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नरेश गुणवंत, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष हरीश लाल वैध, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, महानगर उपाध्यक्ष अमित रावत, बबलू बिष्ट, ताहिर हुसैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, समरसता एवं भाईचारे को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!